जलेसर। तहसीलदार संदीप सिंह ने राजस्व टीम और पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के गांव बछेपुरा में छापे की कार्रवाई की। मध्यरात्रि की गई इस कार्रवाई में प्रशासन ने मौके पर मिट्टी से लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किए हैं।
मिट्टी का खनन होने पर क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने ट्रैक्टर, लोडर ट्रैक्टर, रीपर, बुलडोजर खरीद रखे हैं। जिनका उपयोग बिना पंजीकरण किया जा रहा है। क्योंकि प्रशासन के पकड़े जाने पर उसको वहीं छोड़कर भाग जाते हैं। क्षेत्र के गांव बछेपुरा में तहसीलदार संदीप सिंह के राजस्व टीम और पुलिस फोर्स के साथ पहुंचने पर मध्यरात्रि मिट्टी का खनन कर रहे लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। तहसीलदार ने मिट्टी से लदी दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।