फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किन्नरों के दो पक्षों ने किया हंगामा

Tue, 06 Jan 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कोतवाली नगर कार्यालय पर हंगामा करते किन्नर। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
एटा। कार्यक्षेत्र के बंटवारे में किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों ही पक्ष लड़ते-झगड़ते कोतवाली नगर पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के बाहर मंगलवार को किन्नर समाज के लोग काफी संख्या में पहुंच गए। यह लोग सीमा विवाद के कारण शिकायत करने आए थे। मामला बढ़ा तो दोनों ही पक्ष के लोग हंगामा करने लगे। मामले में एक किन्नर जाह्नवी ने बताया कि वह कटरा मोहल्ला की निवासी है। पहले डांसर थी बाद में साथियों ने लिंग परिवर्तन करवाकर बाहर भेज दिया। अब जब लौट आई और काम करने की इच्छा जाहिर की तो क्षेत्र के अन्य किन्नर परेशान करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं।

आरोप लगाया कि क्षेत्र की एक किन्नर ने पीटा और यहां से चले जाने को कहती है। इस बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा और ताली बजाकर एक-दूसरे का विरोध करने लगे। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया गया। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली नगर से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें