फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विहिप की ब्रज प्रांत कार्य योजना की बैठक में उठेंगे अवैध धर्मांतरण का मुद्दा

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर में बैठक करते विहिप पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
एटा। विश्व हिंदू परिषद की ब्रज प्रांत कार्य योजना की बैठक 10 और 11 जनवरी को जिले में होगी। इसमें अवैध धर्मांतरण और गोरक्षा जैसे मुद्दे उठेंगे। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर में बैठक हुई।
विज्ञापन

प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने पदाधिकारियों को बैठक की रूपरेखा तैयार कराई। बताया कि केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे, अखिल भारतीय गोरक्षा प्रमुख व पालक अधिकारी मेरठ क्षेत्र दिनेश उपाध्याय, नवनियुक्ति क्षेत्र संगठन मंत्री मेरठ क्षेत्र मुकेश खांडेकर तथा नवनियुक्त प्रांत अध्यक्ष अधिकारी कन्हैया अग्रवाल का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
बैठक में आगामी 6 माह के लिए संगठन के सुदृढ़ीकरण, हिंदू समाज की सुरक्षा और सेवा कार्यों का विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा। हिंदुओं को एकजुट करना और उन्हें स्वावलंबी बनाना ही विश्व हिंदू परिषद का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने जिले व नगरों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी से बैठक को प्रभावी व सफल आयोजित कराने के लिए व्यवस्था की दृष्टि से उनकी जिम्मेदारी तय की। बैठक में विभाग संगठन मंत्री कपिल तिवारी, अनुभव गुप्ता, राजेश चौहान, मुकेश राठौर, वीरपाल शर्मा, सुभाष पाल, हरीश प्रताप सिंह, आकाश गुप्ता, अनुराग वशिष्ठ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें