फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भात के दौरान चली गोली, दूल्हे के दो रिश्तेदारों की मौत

Sun, 07 Dec 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शाहरुख का फाइल फोटो
विज्ञापन
अलीगंज (एटा)। गांव उभई असदनगर में शनिवार रात शादी से पहले भात की रस्म के दौरान गोली चल गई। इसके छर्रे लगने से दूल्हे के रिश्तेदार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि गोली ग्राम चौकीदार की दुनाली बंदूक से दूल्हे के ही एक रिश्तेदार ने अनजाने में चला दी थी। उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सलमान की शादी की रस्में चल रही थीं। शनिवार रात करीब 10 बजे भात पहनाया जा रहा था। अचानक बाहर से गोली चलने की आवाज आई। सभी परिजन ने बाहर निकलकर देखा तो सलमान के रिश्तेदार शाहरुख (17) और इसका भतीजा सोहिल (12) निवासी तिरमनपुर थाना कुरावली, जिला मैनपुरी खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां सोहिल को मृत घोषित कर दिया गया। शाहरुख को अलीगंज से एटा मेडिकल कॉलेज और यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। वहां रविवार सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि ग्राम चौकीदार लाल मोहम्मद भी लड़का पक्ष का रिश्तेदार है। वह अपनी दुनाली बंदूक लेकर पहुंचा था। इनका एक और रिश्तेदार मुवीन निवासी कासगंज भी वहां आ गया और चौकीदार से बंदूक लेकर देखने लगा। उसने पहले कभी बंदूक नहीं चलाई थी और उसे कोई आइडिया नहीं था। ट्रिगर पर हाथ लगाते ही गोली चल गई जिसकी छर्रे दो लोगों के लगे जिनकी मौत हुई है। मुवीन और चौकीदार पर अभियोग दर्ज किया गया है। सोहिल के पिता आसुद्दीन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

शाहरुख का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें