फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छत से गिरकर बालिका सहित दो लोग घायल

Mon, 21 Oct 2024 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सकीट थाना क्षेत्र के गांव पीपल खेड़िया में जीने से उतरते समय बालिका गिरकर घायल हो गई। इसके अलावा पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव नगला सैया में भी एक युवक छत से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन




पीपल खेड़िया निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनकी 6 वर्षीय पुत्री आस्था सोमवार की सुबह छत से उतर रही थी, तभी अचानक से उसका पैर फिसल गया। वह लुढ़कते हुए नीचे आंगन में आ गिरी। परिजन आस्था को लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां चिकित्सक ने उपचार किया। बालिका के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं गांव नगला सैया निवासी नेम सिंह ने बताया कि बेटा रवि कुमार रात में छत पर सो रहा था। लघुशंका के लिए उठा और पैर फिसलने से नीचे गिर गया। जिसके चलते गंभीर चोट आई है, मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें