फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शादी से लौटते समय हादसे में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। देर रात हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार रात एआरटीओ कार्यालय के पास बुलडोजर से बाइक टकराने से यह हादसा हुआ। दोनों बाइक सवार रिश्तेदारी के एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।
विज्ञापन

हादसे के दौरान तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े। देखा कि दो युवक सड़क पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। राहगीरों ने कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सकीट थाना क्षेत्र के गांव नगला हमीर निवासी हेत सिंह (50) व शांति स्वरूप (45) के रूप में हुई है।
हेत सिंह के समधी अवधेश ने बताया कि कुनावली में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर दामाद देर रात अपने गांव के शांति स्वरूप के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही एआरटीओ कार्यालय के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रहे बुलडोजर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। कोतवाली देहात प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बुलडोजर जब्त कर लिया गया है। चालक इसे छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें