जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मितन में बुधवार रात दो पक्ष भिड़ गए। इस बीच फायरिंग भी हुई। तमंचों की बट से एक व्यक्ति को घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, दोबारा झगड़े की आशंका को देखते हुए फ्लैग मार्च किया।
गांव नगला मितन निवासी बादशाह उर्फ जावेद ने बताया कि बुधवार देर शाम चंद्रवीर, उसका भाई कृष्णा उर्फ लाला, गन्नू उर्फ दानवीर, छोटू उर्फ गिर्राज ने मेरे ऊपर हमला किया। जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। बचने पर तमंचे की बट से प्रहार किया। चारों आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं। एक दिन पूर्व भी मेरे परिवार के गब्बर खां से विवाद हो गया था, जिसमें इन लोगो ने तमंचे से फायर किया था। मुकदमा कोतवाली में पंजीकृत है। बादशाह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।