एटा। कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को दो व्यक्ति और कोरोना संक्रमित पाए गए। दोनों को स्वास्थ्य टीम द्वारा होम आइसोलेट कराया गया है।
शहर के मोहल्ला दिनेश नगर निवासी एक युवक शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आया था। स्वास्थ्य टीम द्वारा रविवार को मरीज के संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए गए। इसमें पड़ोस का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। वहीं एक और व्यक्ति कोरोना ग्रसित पाया गया है। फिलहाल दोनों को स्वास्थ्य टीमों ने होम आइसोलेट कराया है। वहीं जिले में कुल केस की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। जबकि तीन लोग स्वस्थ हो गए हैं। ऐसे में सक्रिय केसों की संख्या 29 है। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया शहर में दो कोरोना के केस आए हैं। दोनों को होम आइसोलेट कराया गया है। संवाद