एटा। थाना मिरहची क्षेत्र स्थित गांव धिरामई में अनिल ईंट उद्योग के नाम से भट्ठा संचालित होता है। यहां पर रहकर मजदूरी करने वाले लोग झोपड़ी में निवास कर रहे हैं।
11 अप्रैल की रात में झोपड़ी में चोर घुस गए और मजदूरों के मोबाइल, सामान व जेवरात चोरी कर ले गए। अगली सुबह मजदूर सो कर उठे तो सामान गायब देखकर हड़कंप मच गया। इसके बाद थाने पर मुनीम सजेंद्र बाबू निवासी चाठी ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि भट्ठा मजदूरों की झोपड़ियों से चोरी होने की बात कही गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद