फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के दो अंतरजनपदीय चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का माल और असलहा बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात सूचना पर पुलिस सर्रा भट्टा के पास पहुंची तो चोरों ने फायरिंग कर दी। घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपने नाम कुलदीप धीमर व उमेश कुमार निवासी गांव अलूपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी बताए हैं। आरोपियों से एक तमंचा, कारतूस, पांच सोलर प्लेटें, प्लास्टिक के दस पाइप, सबमर्सिबल पंप, एक वाटर पंप, डीजे वाले तीन स्पीकर, दो गैस सिलिंडर, एक चूल्हा, दो जोड़ी पायल व चार बिछुए, 14 रिंच व छह पाना और प्लास बरामद किए गए हैं।
थानाध्यक्ष का कहना है आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि करीब पांच महीने पहले थाना क्षेत्र मलावन में एक घर से जेवरात चुराए थे। 17 अप्रैल को अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव सरौतिया के एक स्कूल, एक अप्रैल को थाना जसरथपुर थाना क्षेत्र के मान सिंह महाविद्यालय से वाटर पंप, सात दिन पहले थाना जैथरा क्षेत्र में एमआरएस इंटर कालेज भौकरिया रोड से सबमर्सिबल व पाइप चोरी किये थे। गांव मानपुरा से पांच माह पूर्व सोलर प्लेटें चोरी की थी। आरोपियों के खिलाफ करीब 16 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें