फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हादसों में मैनपुरी की महिला सहित दो की मौत, चार घायल

Sun, 07 Jul 2024 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जलेसर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में मैनपुरी की महिला सहित दो की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत नाजुक देखते हुए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को मैनपुरी जिले के औछा थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी संजय उर्फ संजू वर्तमान में शिकोहाबाद में रह रहा है। शनिवार को अपनी पत्नी मंजू देवी (35) के साथ बाइक से शनिवार को बागवाला थाना क्षेत्र के गांव हवेली आया था। यहां उसकी पत्नी की बुआ की तेरहवीं थी। देर शाम दावत खाकर वापस शिकोहाबाद जा रहे थे। रिज़ोर थाना क्षेत्र के गिलोदिया तिराहे पर दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। वही संजय उर्फ़ संजू की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।
दूसरी ओर जलेसर थाना क्षेत्र के नगला मितन निवासी शिवशंकर शनिवार की शाम कस्बे से वापस अपने गांव बाइक पर जा रहा था। गांव के पास ही लोडर वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे शिवशंकर बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को जलेसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। आगरा इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। हादसे में लोडर चालक रवि कुमार निवासी सराय खानम भी घायल हुआ है। वहीं मलावन थाना क्षेत्र के दलेलपुर निवासी सत्यप्रकाश व कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मारहरा गेट निवासी आरिफ अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें