फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे की बारिश से शहर जलमग्न

Sat, 27 Aug 2016 11:00 PM IST
अमर ब्ययूराो एटा
विज्ञापन
दो घंटे की बारिश से शहर जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शुक्रवार को दो घंटे हुई झमाझम बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। गलियां, सड़काें और सरकारी कार्यालयों में पानी भरने से लोग परेशान रहे। पालिका प्रशासन ने अभी तक बारिश के पानी की निकासी का भी इंतजाम नहीं किया है। बारिश से शहर में जाम भी लग गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने भाजपा में शामिल होने के बाद शहर की दो लाख आबादी को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। शुक्रवार को दो घंटे हुई झमाझम बारिश से पूरा शहर तालाब बन गया। अफसर कालोनी हो या जिला अस्पताल, कचहरी, हाथी गेट, घंटाघर, कैलाशगंज, सुभाष मूर्ति, मेहता पार्क, महाराणा प्रताम नगर, पीपल अड्ड्रा, पटियाली गेट, रेलवे रोड, मारहरा गेट, इस्लामनगर, निधौली रोड, अशोक नगर, नारायण नगर, शांतिनगर में जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा। आलम यह था जिला अस्पताल, कोतवाली और आफीसर्स कालोनी में जलभराव के कारण घुसने की जगह नहीं बची। कई जगह तो घरों के अंदर तक पानी भर गया। बाद में लोगों ने मशक्कत करके निकाला।
नगर में पानी निकासी के दो रास्ते हैं लेकिन ईशन नदी और अलीगंज नाले में गाद इतनी भर चुकी है कि पानी नहीं निकल पा रहा। इसके बाद भी पालिका प्रशासन समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं है। पालिका ईओ का कहना है कि पानी निकासी के लिए नाले की सफाई के लिए कम से कम दस लाख रुपये के बजट की जरूरत है। बजट मिलने पर पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें