फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Fri, 07 Aug 2026 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
फीता काटकर दो दिवसीय मुख्यमंत्री स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते जिला उद्यान अ​धि
विज्ञापन
एटा। राजकीय फल संरक्षण केंद्र की ओर से शुक्रवार को जैथरा की ग्राम खजुरियाना सरोड पुवाया में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह ने किया।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद जिला उद्यान अधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सरकार खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध करा रही है जिनका लाभ उठाकर ग्रामीण युवा और महिलाएं अपना रोजगार स्थापित कर सकते हैं। मुख्य अतिथि जेसी शर्मा ने प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की स्थापना उसकी संभावनाओं व रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वहीं अति व्याख्याता मनोज कुमार दीक्षित ने खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों में उपयोग होने वाली आधुनिक मशीनों, उनके संचालन तथा खाद्य पदार्थों के सुरक्षित संरक्षण और गुणवत्ता बनाए रखने की तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया। प्रभारी शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने जनपद में बेकरी उद्योग, डेयरी उद्योग, मसाला उद्योग, आटा चक्की व मिनी ऑयल एक्सपेलर (तेल मिल) जैसे लघु खाद्य उद्योगों की स्थापना की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें