फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 870 परिषदीय विद्यालयों को बीएसए ने थमाया नोटिस

Fri, 07 Aug 2026 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में परिषदीय विद्यालयों में नए छात्रों के नामांकन की धीमी रफ्तार पर बीएसए ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने ऐसे 870 परिषदीय विद्यालयों को नोटिस जारी किया है, जहां नवीन नामांकन संख्या महज एक से 10 तक दर्ज की गई है। संबंधित प्रधानाध्यापकों से जवाब तलब करते हुए नामांकन बढ़ाने के लिए तत्काल निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए अनुपम अवस्थी ने बताया कि शासन की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र बच्चे को विद्यालय से जोड़ना है। इसके लिए स्कूल चलो अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में विद्यालयों में नए प्रवेश अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो सके हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की नियमित समीक्षा करने और कम नामांकन वाले विद्यालयों की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बाद भी 870 परिषदीय विद्यालयों में नवीन नामांकन संख्या 10 से अधिक नहीं हो सकी। इस पर उन्होंने 870 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे शिक्षकों के साथ घर-घर संपर्क अभियान चलाएं। अभिभावकों से संवाद स्थापित करें और सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें