फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ड्यूटी के दौरान रील बनाने वाले टीएसआई लाइन हाजिर

Tue, 24 Feb 2026 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मारहरा में हुए बजट कार्यक्रम में बोलते जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
एटा। शहर के जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था संभालने में लगे टीएसआई सुरेश बाबू को रील बनवाना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में सुरेश बाबू को बीच सड़क पर ड्यूटी के दौरान एक युवक के साथ खड़े होकर रील बनवाते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान सड़क पर गुजर रहे वाहनों की आवाजाही बाधित हो सकती थी। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने इसे ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता करार देते हुए टीएसआई के खिलाफ कार्रवाई की है।

उन्होंने साफ किया कि यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देने के बजाय वीडियो बनवाना कर्तव्य की अवहेलना है जिसके कारण संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। घटना के बाद विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एसएसपी का कहना है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें