फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रैक्टर को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर एक की मौत, चार घायल

Tue, 27 Feb 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पटियाली में हुई भीषण दुर्घटना के बाद भी प्रशासन की ओर से ट्रैक्टर चालकों के प्रति कोई जांच या अन्य कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव छितौनी के पास सोमवार की देर शाम ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं साथ में बैठे 4 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना पिलुआ के गांव भोजपुर निवासी ह्रदेश कुमार (30) की मौत हुई है। परिजन ने बताया कि मजदूरी करके अपने बच्चों का भरण पोषण करता था। इस समय सरसों की फसल की कटाई व कुटाई का कार्य चल रहा है। जिसके कारण वह एक ट्रैक्टर पर अन्य मजदूरों के साथ काम करता है। सोमवार देर शाम सभी मजदूर देहात कोतवाली के गांव छितौनी में सरसों की फसल को थ्रेसर के माध्यम से निकाल कर आ रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर बाईपास पर हाईवे के ऊपर पहुंचा, तभी ट्रक से हादसा हो गया।
इस हादसे में गांव भोजपुर निवासीगण राजपाल, जदुवीर, अमर सिंह व अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर ली गई है, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। ट्रक को बरामद कर लिया है, चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें