फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कंटेनर भिड़े, चालक की मौत, क्लीनर घायल

Tue, 24 Mar 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्र गांव पुठिया के पास तेजगति से आ रहे कंटेनर, ट्रक आपस में भिड़ गए। ट्रक चालक संतोष (28) की मौत हो गई। क्लीनर भतीजा घायल हो गया। दूसरी ओर एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह माल से भरा ट्रक दिल्ली से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे थाना पिलुआ के गांव पुठिया के पास पहुंचा, तभी सामने से आते कंटेनर ने टक्कर मार दी। चालक संतोष पुत्र ध्रुव यादव निवासी माझी सिमरिया थाना माछागढ़ गोपालपुर बिहार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा क्लीनर विनोद घायल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया।


सोमवार सायं करीब पांच बजे थाना जैथरा के गांव धुमरी के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार राजकिशोर, पवन, मनमोहन निवासी तमरौरा अलीगंज घायल हो गए। घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें