फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: जेलर करता है उत्पीड़न, छह महीने से नहीं मिली छुट्टी; दरोगा बोला मजबूर होकर आत्महत्या करने जा रहा हूं

Tue, 21 Jan 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी। प्रथम दृघ्टया आरोप पूरी तरह गलत बताए गए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जाने पर जेल दरोगा पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जिला कारागार में तैनात एक दरोगा के चार वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। उसने जेलर पर अय्याशी, उत्पीड़न करने और छुट्टी न देने के आरोप लगाए। परेशान होकर आत्महत्या करने की बात रुंधे गले से कही। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्ट्या आरोप अनर्गल बताए गए हैं।
विज्ञापन


राजीव कुमार नाम के दरोगा के ये वीडियो वायरल हुए हैं। जिसमें वह कह रहा है कि आमतौर पर लोग पुलिस वालों से डरते हैं लेकिन पुलिस वाले कितने दुखी रहते हैं, ये मैं आपको बता रहा हूं। एटा जेल पर जेलर प्रदीप कश्यप हैं। उन्होंने सबकी जिंदगी खराब कर रखी है। शादी के नाम पर एक नर्स का उत्पीड़न किया। कासगंज की एक लड़की को शादी के लिए गुमराह कर रखा है।

यह भी आरोप लगाया कि पिछले सत्र में छह महीने छुट्टी नहीं दी। इस सत्र में पांच-छह महीने से छुट्टी नहीं दी है। आज ही का वाकया है, मैं ड्यूटी करके आ रहा था। बंदियों के सामने मेरी बेइज्जती की। मुस्लिम महिला को लाने की मांग करते हैं। जेल के कर्मचारी अरविंद कुमार और डिप्टी जेलर जहान सिंह ने जेलर को मेरे खिलाफ भड़का रखा है। मैं मरना नहीं चाहता था, लेकिन मजबूर हूं। छह-छह महीने बच्चों से रिश्तेदारों से नहीं मिल पाता हूं। मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा है। दोस्तों मैं आपकी दुनिया से जा रहा हूं।
विज्ञापन


रुंधे गले से रुआंसे स्वर में कह रहा है कि मैं दुखी, परेशान हूं, जी नहीं पा रहा हूं। इसलिए सुसाइड करूंगा, सुबह ड्यूटी पर नहीं जाऊंगा। आप लोगों का मुझे बहुत प्यार मिला, मजबूर होकर सुसाइड कर रहा हूं। यह भी कह रहा है कि जेल अधीक्षक की पहली पोस्टिंग है। वह ज्यादा नहीं समझ पाते हैं, जेलर के कहने में आ जाते हैं, मेरी कोई सुनने वाला नहीं है।

जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि जेल में राजीव नाम का उद्दंड कर्मचारी है, उसके द्वारा वीडियो वायरल किए गए हैं। आरोप पूरी तरह अनर्गल हैं। वर्दी में हाेते हुए इस तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना अनुशासनहीनता में आता है। उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें