घायल कांवजवड़िये को एंबुलेंस से उतारते साथी
- फोटो : घायल कांवजवड़िये को एंबुलेंस से उतारते साथी
एटा। सावन का महीना चल रहा है, भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए भक्त कांवड़ लेकर जिले से गुजर रहे हैं। रविवार की देर रात मिरहची थाना क्षेत्र में एक कांवड़िये के ऊपर तेज हवा में पुराना पेड़ टूटकर गिर गया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आगरा रेफर किया गया है। अन्य हादसों में 6 कांवड़िये घायल हुए हैं।
आगरा जिले के गांव रावतपुरा निवासी श्रीराम रविवार की देर रात सोरों जी से कांवड़ में जल लेकर जा रहा था। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव सिंधावली के पास तेज हवा के चलते एक पेड़ टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा। साथी उसको लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। सोमवार को बरहन निवासी कांवड़िया धर्मेंद्र की शहर के रेलवे पुल के पास बाइक से टक्कर हो गई। अवागढ़ कस्बा निवासी अंबर और विपिन कांवड़ लेकर आ रहे थे।
कासगंज रोड पर पीएसी के सामने मैक्स पिकअप से टक्कर हो गई। कांवड़ लेकर आ रहा ओमवीर निवासी नगला सावंती फिरोजाबाद मिरहची थाने के सामने बोलेरो कार की चपेट में आकर घायल हो गया। इसके अलावा कोतवाली देहात के गांव नगला कदम निवासी विजय सिंह और रीतेश की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। जिससे यह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।