फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज से 5 लाख कीमत की सीबीसी मशीन चोरी

Mon, 05 Aug 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग से रविवार की रात 5 लाख कीमत की सीबीसी मशीन चोरी हो गई। कॉलेज की प्राचार्य ने लैब पहुंचकर कर्मचारियों से जानकारी की।
विज्ञापन


पैथोलॉजी विभाग में हजारों की संख्या में मरीजों की प्रतिदिन जांच की जाती है। 24 घंटे जांच की व्यवस्था है। यहां सीबीसी की एक अतिरिक्त मशीन अलग से रखी हुई थी। रविवार की रात किसी ने इस मशीन को चुरा लिया। सोमवार सुबह कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्हें मशीन चोरी हो जाने की जानकारी हुई। इस पर कर्मियों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, लेकिन कुछ खास हासिल नहीं हो सका।
बाद में प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने पैथोलॉजी में आकर व्यवस्थाओं को देखा। रात में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के बारे में पूछा। सभी पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह डाली। बाद में अन्य व्यवस्थाओं को देखा। प्राचार्य ने बताया कि मशीन चोरी हुई है। कर्मचारियों से जानकारी ली गई है। जांच की जा रही है कि लापरवाही कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें