फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही सीरप से बच्चों और बड़ों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में उच्चीकृत किया जा रहा है, लेकिन व्यवस्थाएं नहीं सुधर रहीं। इन दिनों अस्पताल में बच्चों व बड़ों को खांसी का एक ही तरह का सीरप दिया जा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मेडिकल कॉलेज में आए चिकित्सक बैठने लगे हैं। मरीजों को दवा लिखकर अस्पताल से लेने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन अस्पताल में कई दवाएं उपलब्ध नहीं है। उन्हें बाहर से खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में इन दिनों बच्चों व बड़ों को एक ही खांसी का सीरप दिया जा रहा है। जबकि हकीकत में यह सीरप बड़ों के लिए है। वहीं एक दर्द का ट्यूब है। यह ट्यूब किसी भी प्रकार के दर्द में मरीजों को दिया जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य दवाएं जो चिकित्सक लिख रहे हैं, वो अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें