फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की भीड़ में परिवहन निगम की व्यवस्थाएं ध्वस्त

विज्ञापन
बस में सीट न मिलने पर छत पर बैठकर सफर करते लोग ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। होली पर्व को लेकर बृहस्पतिवार को यात्रियों की बेहद ज्यादा भीड़ रही। खासतौर से दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग लौटकर आए। एटा से आगे जाने के लिए उन्हें बसें नहीं मिलीं। रोडवेज बस स्टैंड पर बसों के लिए अफरा-तफरी का आलम बना रहा। छोटे मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को वाहन नहीं मिले।
विज्ञापन

होली मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौट कर आते हैं। इसका अनुमान परिवहन निगम को भी था। अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने की बात भी कही गईं। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कत न हो इसके लिए दिल्ली मार्ग पर निगम ने 80 बसों को दौड़ाया, लेकिन एक ही मार्ग पर इतनी बड़ी संख्या में बसें लगाए जाने से अन्य मार्गों पर बसों की कमी हो गई। बृहस्पतिवार को अलीगंज, गंजडुंडवारा, मैनपुरी, शिकोहाबाद जाने वाले यात्री डिपो की बस न होने से परेशान नजर आए। गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहन, ट्रक, ऑटो आदि से यात्रा करते नजर आए। वही ऑटो संचालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया।
दिल्ली से भरकर आती रहीं बसें
त्योहार के कारण दिल्ली से निगम की बसें पूरी तरह से भरकर आती रहीं। बसों में पैर रखने जगह नहीं थी। ऐसे में कई बसें स्टैंड पर बिना रुके ही आगे निकल गईं। वहीं कुछ बसें बाईपास से भी निकलीं। इसके चलते यात्रियों को और ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर रही यात्रियों की भीड़
बृहस्पतिवार सुबह से देर शाम तक रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। स्टैंड से लेकर जीटी रोड तक यात्री बसों के इंतजार में खड़े थे। कोई बस आते देख उसकी तरफ दौड़ पड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें