फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंदरों ने मचाया ऐसा उत्पात...आग की लपटों में घिर गया ट्रांसफाॅर्मर, मच गई अफरातफरी; दो बेजुबान की माैत

Tue, 20 May 2025 08:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बंदरों के उछलकूद करने से ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई। इसकी चपेट में दो बंदरों की माैत हो गई। आग इस कदर भीषण थी कि माैके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मिरहची के मारहरा कस्बा स्थित अस्पताल चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ट्रांसफाॅर्मर पर बंदर उछलकूद करते हुए लड़ने लगे। इनकी धमाचौकड़ी से शॉर्टसर्किट हुआ और ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। ट्रांसफाॅर्मर का तेल निकलकर आसपास फैल गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और उसकी चपेट में आकर दो बंदर मर गए। 2 खोखे सब्जी-फल व चाय की एक दुकान जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


बंदरों की धमाचौकड़ी से हुई इस घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि सुबह का समय होने की वजह से ज्यादा भीड़ नहीं थी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि तुरंत काबू पाना मुश्किल रहा।

 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस और विद्युत निगम की टीम पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को भी तत्काल सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। चाय स्टॉल संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इस घटना के बाद लोग बिजली व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।

ठप रही विद्युत आपूर्ति
ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद इलाके में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आग बुझने के बाद विद्युत कर्मियों ने ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम शुरू किया। शाम के समय जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच करीब 14 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दिन भर भीषण गर्मी में लोग व्याकुल रहे। जेई ऋषिराम ने बताया कि सूचना मिलते ही कार्य शुरू करा दिया था। देर शाम आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें