फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था ध्वस्त, हाईवे-91 पर दिनभर जाम

Tue, 21 Feb 2017 11:18 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
जाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
हाईवे-91 के किनारे अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने से मंगलवार को दिनभर एनएच पर जाम लगा रहा। इससे हाईवे-91 पर वाहन रेंगते दिखे। इससे बचने के लिए लोग गलियों से निकले तो वहां भी जाम लग गया। वहीं चुनाव डयूटी में फोर्स लगने के कारण हाईवे की यातायात व्यवस्था टीएसआई और एक सिपाही के हवाले है। हाईवे जाम स्थानीय नगरवासियों के लिए मुसीबत बनी है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांधी मार्केट में साप्ताहिक बाजार के अलावा हाईवे-91 पर वाहनों की कतार दिनभर लगी रही। इससे यात्री और वाहन चालक हलकान रहे। दिन में वाहनों की रफ्तार थम गई। जाम के बचने के लिए जब लोगों ने गलियों से निकलने की कोशिश की तो वहां भी दुपहिया वाहनों की लाइन लगने से जाम लग गया। इसका सबबे बड़ा कारण हाईवे किनारे अतिक्रमण रहा। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी टीएसआई और एक सिपाही पर है। ऐसे में मंगलवार को माया पैलेस से लेकर अलीगंज तिराहे तक हाईवे-91 पर वाहनों की डबल कतार लगने से वाहन चालक और बसों में सवार यात्री हलाकान हो गए। टीएसआई ब्रह्मप्रकाश यादव ने बताया कि एक दो दिन में फोर्स के लौटने पर यातायात व्यवस्था सुचारु हो पाएगी। फिर भी सीमित संसाधन में जाम से निपटने की कोशिश की जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें