जीटी रोड पर बाहन चेकिंग करती यातायात पुलिस
- फोटो : ETAH
एटा। जीटी रोड पर रविवार को बस स्टैंड के पास से यातायात निरीक्षक (टीआई) ने दो डग्गामार बसों को पकड़ा और दोनों पर जुर्माना लगाया। अन्य जगहों पर भी चेकिंग कर बिना सीट बेल्ट व हेलमेट के वाहन चलाते 26 का चालान काटा गया।
टीआई बचान सिंह ने रोडवेज बस स्टैंड के पास से कासगंज रोड पर खड़ी दो डग्गामार बसें पकड़ीं। बसों के कागजों की पड़ताल की और उन पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही अलीगंज चुंगी, माया पैलेस, आईटीआई के पास वाहनों की चेंकिंग के दौरान 12 बिना हेलमेट, 10 बिना सीट बेल्ट व चार बिना कागजों के वाहनों के चालान काटे।
बस स्टैंड के पास लगता जाम
बस स्टैंड के पास प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है। जाम में एंबुलेंस भी फंस जाती हैं और तीमारदारों को एंबुलेंस निकलवाने के लिए गिड़गिड़ाना पड़ता है। जाम की वजह डग्गामार वाहन ही नहीं है। रोडवेज बसों के चालक भी बसों को लाइन से जीटी रोड पर ही खड़ा कर देते हैं।
जीटी रोड पर कोई बस न खड़ी हो इसके लिए डिपो के कर्मचारियों की तैनाती बस स्टैंड पर की गई है। फिर भी बसें खड़ी हो रही हैं तो इसकी जानकारी की जाएगी।
मदनलाल, एआरएम।