फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अतिक्रमण की वजह से कटरा चुंगी पर चार घंटे रहा जाम

Fri, 10 Jul 2026 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर में जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। कस्बे में कटरा चुंगी पर दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक चक्का जाम रहा। जाम लगने पर जो जहां था खड़ा रहा, जाम में फंसने पर लोग उमस भरी भीषण गर्मी में बेहाल हो गए। स्कूल की छुट्टी के समय जाम लगने पर पसीने से तरबतर बच्चे गर्मी से बेहाल हो रहे थे।
विज्ञापन


तहसील के पास स्थित कटरा चुंगी निवासी विशाल कुमार, हेमंत, मनोज जैन, आकाश जैन ने कहा जाम की समस्या बहुत पुरानी है। तहसील आने वाले लोगों के बेतरीबी से बाइक खड़ी करना और इस मार्ग पर दुकानों का अतिक्रमण रहना एवं हथठेल के खड़े होने से अक्सर जाम की समस्या रहती है। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के समय जाम की समस्या रही, जो शाम पांच बजे तक रही। जाम में स्कूल से घर जा रहे पसीने से तरबतर बच्चे जाम में फंस गए। अटल वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, निक्की गोस्वामी, मोहित उपाध्याय ने कहा पुलिस-प्रशासनऔर नगर पालिका ने कभी इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है।



सुबह से शाम तक कटरा चुंगी मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। जाम की समस्या से निपटने को चौराहे पर देा कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे, ताकि जाम की समस्या पैदा होने से पहले नियंत्रित किया जा सके। - ज्ञानेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें