कलक्ट्रेट में डीएम अंकित अग्रवाल को ज्ञापन देते व्यापारी । संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका की करीब 38 दुकानें अनुपम कॉम्प्लेक्स के सामने जर्जर हालात में हैं। जिन्हें खाली कराने के लिए नगर पालिका व्यापारियों को नोटिस दे रही है। व्यापारी इस कार्रवाई के विरोध में आ गए हैं। शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अंकित अग्रवाल को ज्ञापन देकर समस्या बताई। व्यापारियों ने बताया कि सात साल पहले नगर पालिका ने यह प्रस्ताव रखा था कि सभी दुकानदारों को अनुपम कॉम्प्लेक्स में दुकानें आवंटित की जाएंगी।
इस पर धनराशि अदा करा ली। जबकि कॉम्प्लेक्स में दुकानें निर्माणाधीन हैं। व्यापारियों ने यह भी बताया कि पुरानी दुकानें खाली कराने के संबंध में एक वाद सिविल न्यायालय में चल रहा है, जिसकी अगली तारीख 16 अगस्त है। व्यापारियों की मांग है कि कॉम्प्लेक्स में दुकानों का निर्माण पूरा कर उनका आवंटन किया जाए। इस दौरान सुनील कुमार गुप्ता, रमेश शर्मा, राजकुमार गुप्ता, कुलदीप, विक्रांत, अमित, सुभाष, बृजेश, राजेश आदि व्यापारी मौजूद रहे।