पान का बहाना
जैसे ही वह मेहता पार्क मार्ग पर जैन गली के सामने पहुंचा, तभी सफारी सूट पहने खड़े एक युवक ने उसे रोक लिया और रास्ता पूछने लगा। इतने में दूसरा युवक आया और बोला कि मुझे पान खिला दो। उदयपाल ने 10 रुपये देते हुए कहा कि जाकर खा लो।युवक ने कहा कि वह बाहर का रहने वाला है, पान की दुकान पता नहीं है, साथ चलो। पान दिलाने के बाद जब उदयपाल जाने लगा तो युवक भी पीछे-पीछे चल दिया और जैन गली के सामने पहुंचते ही पहले से मौजूद युवक ने रोक लिया। तभी पीछे से आकर तीसरे युवक ने मुंह पर कोई पदार्थ लगा दिया, जिससे वह बेहोशी की हालत में आ गया।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में धर्मस्थल के अंदर रखा मिला आपत्तिजनक सामान, नमाज के बाद लोगों का हंगामा; पुलिस ने खदेड़ा