मृतक संजय सिंह फाइल फोटो ।संवाद
- फोटो : ETAH
मारहरा (एटा)। थाना क्षेत्र के गांव समसपुर के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जाहिदपुर निवासी योगेश ने बताया कि बड़ा भाई 30 वर्षीय संजय सिंकदराराऊ के कचौरा में एक फैक्टरी में कार्य करता था। उसका परिवार मारहरा में किराए का कमरा लेकर रह रहा था।
बुधवार को गांव में एक शादी में शामिल होने के लिए संजय सिंकदराराऊ से गांव बाइक से आया। यहां दावत खाने के बाद बुधवार रात आठ बजे के करीब बाइक से वापस जा रहा था। इस दौरान गांव समसपुर के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को रौंद दिया। इससे संजय की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।