फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखतौली के पास नदी में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अखतौली के पास नदी में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जो नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को मोचर्री में रखवा दिया। अखतौली के पास बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने करीब 45 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीं 30 मई को कुटैना गांव के पास नहर में एक युवक का शव मिला था। उसकी भी अब तक शिनाख्त नहीं हो की है। बृहस्पतिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। मिरहची थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने बताया नहर में युवक का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसे मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें