फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से किशोर की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
मिरहची में पलटे ट्रैक्टर में दबकर मरे किशोर का फाइल फोटो- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक किशोर की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

रोशनी के त्यौहार दिवाली से पहले ही एक परिवार को इकलौता चिगार बुझ गया। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव कुटैना निवासी आकाश उर्फ गनेश उर्फ डोरीलाल (17) पुत्र शंकर लाल मजदूरी करता था। वह गुरुवार को ट्रैक्टर- ट्राली पर मजदूरी करने गया था। वह ट्राली में गोबर की खाद भर रहा था। तभी अचानक ट्राली पलट गई। आनन-फानन में उसके साथियों व अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में ट्रैक्टर चालक पूरन सिंह पुत्र मानपाल सिंह निवासी कुटैना माफी भी घायल हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मजदूरी से ही जलता है चूल्हा
कुटैना माफी निवासी शंकर लाल की उम्र 45 पार है। जब से होश संभाला तब से मजदूरी करके ही परिवार का चूल्हा चलाया। बेटा आकाश 15 साल का हुआ तो पिता का हाथ बटाने लगा था। घर में दो अविवाहित बहनों को देख आकाश ने मजदूरी करना शुरू कर दी थी। उसकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें