फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने बंदियों से पूछा, कोई समस्या तो नहीं

विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण करते डीआईजी- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। दो दिवसीय दौरे पर आए जिले के नोडल अधिकारी डीआईजी अलीगढ़ ने बुधवार को जिला कारागार, कोतवाली नगर सहित शहर की यातायात व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान मिली व्यवस्थाओं को देखकर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत गिरौरा में जनता दरबार लगा लोगों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस में बैठकर फरियादियों की समस्याओं को सुना और अधीनस्थों को पीड़ितों की समस्या का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला कारागार पहुंचकर व्यवस्थाओं को भ्रमण कर बंदियों को होने वाली परेशानी के बारे में पूछताछ की गई। यहां से निकलने के बाद कोतवाली नगर का निरीक्षण किया और नगर में घूमकर यातायात व्यवस्था को भी रखा। दोपहर एक बजे पूर्व निर्धारित जनता दरबार के लिए ग्राम पंचायत गिरौरा पहुंचे। यहां पर जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया और पुलिस अधिकारियों को शोषित और पीड़ितों की समस्याओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही भू माफियाओं पर अभियान चलाकर जमीनों को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी संजय कुमार, एएसपी क्राइम राहुल कुमार, सीओ सदर इरफान नासिर खान, सीओ सिटी देव आनंद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
डीजी ने दिए बेहतर कानून व्यवस्था बनाने के निर्देश
कासगंज। पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण सुजानवीर सिंह ने बुधवार को निर्माणाधीन पुलिस लाइन में पौधरोपण कर जेल का निरीक्षण किया। डीजी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखें। कहीं भी कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन

डीजीपी सुजानवीर सिंह ने बुधवार सुबह नोवा फैक्ट्री के पास पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में पौधे भी रोपे। अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पौधरोपण करें। पुलिस लाइन निरीक्षण के बाद डीजी दतलाना स्थिति जिला जेल पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले जेल अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद अभिलेख देखे। डीजीपी ने बैरकों में पहुंचकर कैदियों से हालचाल पूछा। कैदियों से जानकारी ली कि खाने पीने की वस्तुएं सही मिल रही हैं या नहीं। डीजी ने जेल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेल में निर्धारित मेन्यू से भोजन वितरण कराएं। हर हाल में व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें