फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर धमाके से फटा, बीस घंटे बिजली रही गुल

Fri, 29 Apr 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर धमाके के साथ फटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरुवार रात दस बजे रोस्टिंग के बाद बिजली आते ही पालिका परिसर के अंदर रखा एक ट्रांसफार्मर धमाके के साथ फटा तो पास में रखे दूसरे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। अग्निशमन वाहन ने पहुंच कर आग बुझाई। दो ट्रांसफार्मरों के जल जाने से शहर की छह कालोनियों की बत्ती गुल हो गई। भीषण गर्मी में रात भर बिजली गुल रहने के कारण लोग परेशान हो गए। रात जाग कर गुजारी तो सुबह होते ही पेयजल का संकट खड़ा हो गया। हैंडपंप पर लोगों की कतार लग गई। 
विज्ञापन

रात 10.05 बजे रोटिंग के बाद बिजली आते ही पालिका परिसर में रखा 630 केवीए ट्रांसफार्मर धमाके के साथ फटने के अलावा पास में रखे 400 केवीए ट्रांसफार्मर को भी आग की चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। इसके बाद रात एक बजे ट्रांसफार्मर हटाने का काम शुरू हुआ, लेकिन क्रेन नहीं पहुंचने के कारण बिजली कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी प्रकार छोटी क्रेन मंगाकर एक ट्रांसफार्मर हटा कर वहां दूसरा ट्रांसफार्मर रखा गया। 400 केवीए ट्रांसफार्मर की मरम्मत की गई। दो ट्रांसफार्मर जलने के कारण शिकोहाबाद रोड, अवंतीबाई कालोनी, आधा हाईवे-91, घंटाघर, हाथी गेट, अलीगंज मार्ग की तीन कालोनियां, पुरानी बस्ती की बिजली गुल हो गई। गुरुवार देर रात बिजली गुल होने के कारण हजारों लोगों ने भीषण गर्मी में रात जाग कर गुजारी। उम्मीद थी कि सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन दिनभर बिजली गुल रही। 

कालोनियों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित 
गुरुवार रात दस बजे से लेकर शुक्रवार शाम पांच से छह बजे तक लगातार बिजली गुल रहने के कारण शुक्रवार सुबह आधा दर्जन कालोनियों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह लोग हैंडपंप से पानी भरते दिखाई दिए। हालांकि सुबह दस बजे नगर पालिका ने जनरेट चलाकर कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल कराई। 
विज्ञापन


42 डिग्री सेल्सियस तापमान में जले ट्रांसफर
अधिशासी अभियंता राजीव चतुर्वेदी का कहना है कि लगातार बिजली आपूर्ति और ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर को ठंडा होने का समय नहीं मिलता। गुरुवार को दिन में 42 डिग्री सेल्सियस का तापमान में रखा ट्रांसफार्मर अधिक गरम होने के बाद देर रात बिजली आपूर्ति बहाल होते ही धमाके से फट गया। पास में रखे ट्रांसफार्मर भी आग की चपेट में आकर खराब हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें