फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग बुझाते समय दमकल में पानी हुआ खत्म

Fri, 29 Apr 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
चार झोंपड़ियां जली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर बिटोरे से शुरू हुई आग से आवास विकास कालोनी में चार झोंपड़ियों में आग लग गई। इससे उनमें रखा सामान जल गया। मौके पर पहुंची दमकल में पानी खत्म गया। 
विज्ञापन

दोपहर को महेंद्र के घर के बाहर रखे बिटोरे में किसी तरह से आग लग गई। आग ने महेंद्र के घर को चपेट में ले लिया। आग लगते ही लोग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन तेज हवाओं के चलते उनके नजदीक उनके भाई रामसेवक, ज्ञान सिंह, अशोक आदि के घर भी आग ने चपेट में ले लिए। जब लोगों के आग बुझाने के प्रयास असफल होने लगे तो मामले की सूचना फायर कर्मियों को दी गई। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंच गयी। आसपास के लोग एवं दमकल कर्मियों ने मिलकर आग को बुझाया। लेकिन तब तक घरों में रखा सामान, गल्ला जल गया। वहीं भूसे की बुर्जी एवं बिटोरे भी जल गए। 
 आग बुझाने को पहुंची दमकल का पानी खत्म होते ही लोगों की सांसे अटक गईं। आग सुलग रही थी और पानी नहीं मिल रहा था। पानी की व्यवस्था न होने से दमकल वहां से पानी भरने के लिए स्टेशन तक गई और फिर से पानी भर कर मौके पर पहुंची और तब आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें