कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार शाम बस स्टैंड से टप्पेबाज गैंग की चार
महिलाओं को पकड़ा। जिनके कब्जे से नकदी, ब्लेड और एक हजार रुपय मिले हैं।
चारों महिलाओं को जेल भेज दिया है।
पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम उमा पत्नी प्रमोद, चित्रा पत्नी
प्रकाश, रानी पत्नी बावन, सरवती पत्नी प्रियमया निवासी तंबोलापाड़ा आगरा
बताया है। पुलिस ने बताया कि प्रत्येक ग्रुप में चार-चार महिलाएं होती हैं,
जिनके अलग-अलग जिले बंटे होते हैं। ज्यादातर महिलाएं रोडवेज बस में घटनाओं
को अंजाम देती हैं। महिलाओं को बातों में फंसाकर पर्स या फिर जेवर गायब कर
देती हैं। बता दें कि इससे पहले भी आगरा की 10 महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा
था, जिनके कब्जे से नशीली पदार्थ, पांच-पांच सौ रुपये के दो नोट बरामद हुए
थे।
हाल ही में शहर में एक शादी समारोह में बेटी के साथ शामिल होने आईं
वृद्धा आगरा के दयालबाग निवासी ओमवती से ई-रिक्शा में सवार तीन महिलाओं ने
पर्स गायब कर दिया था, जिसमें तीन लाख से ज्यादा के जेवर, नकदी रखी थी। इस
मामले को आईजी आगरा डीएस मिश्रा ने गंभीरता से लिया है आरोपी महिलाआें के
स्केच जारी कर मंडल के सभी थाना प्रभारियों को इनकी गिरफ्तारी के निर्देश
दिए थे।
अलग-अलग गिरोह बनाकर करती हैं लूट
कोतवाली नगर प्रभारी
ने बताया कि महिलाएं गिरोह बनाकर काम करती हैं। पूछताछ में महिलाओं ने
बताया कि एक जिले में घटना करने के बाद वह दूसरे जिले में चली जाती हैं। उस
जिले में दूसरे गिरोह की महिलाएं आती हैं।