फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टमाटर 70 तो अदरक पहुंचा 300 के पार

Sun, 30 Jun 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। बरसात में सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। टमाटर एक बार फिर लाल हो गया है, जो फुटकर में 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं अदरक 300 के पार जा पहुंची है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले किसान टमाटर को फेंक रहे थे। दाम कम होने की वजह से इसकी लागत तक नहीं निकल पा रही थी, लेकिन अब अचानक इसमें उफान आ गया है। थोक मंडी में टमाटर की कीमत 30 से 40 किलो तक पहुंच गई है। जबकि फुटकर में यह 60 से 70 रुपये किलो तक बिक रहा है। टमाटर के साथ-साथ अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। अधिकांश सब्जियों के भाव 50 प्रति किलो को पार कर रहे हैं।

इस समय बारिश की वजह से स्थानीय सब्जियों में कमी आई है। बाहर से आने वाली सब्जियां महंगी पड़ रही हैं। इसलिए दाम में इजाफा करना पड़ा है। -वीरेश कुमार, सब्जी विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें