फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का पहला सोमवार आज: शिवालयों में गूंजेंगे जयकारे

विज्ञापन
कैलाश मंदिर पर तैयारी करते लोग ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सावन के पहले सोमवार को लेकर शिवभक्तों में उत्साह है। पूजा-अर्चना और भगवान शिव के अभिषेक को लेकर तैयारियां की गई हैं। शिवालयों में भी विशेष तैयारियां हैं। शहर के कैलाश मंदिर में फूल बंगला, छप्पन भोग सहित साधु-संतों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिवालयों में रविवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। मंदिरों की साफ-सफाई के बाद विद्युत झालर और लाइटों से सजावट कराई गई। कैलाश मंदिर के अलावा जलेसर के श्री पूर्ण इच्छेश्वर महादेव और कस्बों में स्थित मंदिर, परसोंन स्थित भगवान परसोंन नाथ मंदिर, अलीगंज में शिवालय मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भी तैयारियां चलती रहीं।
----------------
सुबह 4.30 से होंगे दर्शन
कैलाश मंदिर के महंत धीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि सोमवार सुबह 4.30 बजे से भक्तों को दर्शन के लिए प्रवेश दिया जाएगा। कोविड के दृष्टिगत भीड़ न लगाने की अपील की गई है। मास्क लगाकर ही प्रवेश मिलेगा। उन्होंने बताया कि सुबह 5 से 9 बजे तक पूजा-अर्चना और अभिषेक का विशेष योग है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव की पूजा में जलाभिषेक सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। सुगंधित द्रव्य या भांग मिश्रित जल का अभिषेक करें और वेलपत्र अर्पित करें। दूध, दही, शहद, घी, शक्कर का अभिषेक भी शिव को प्रिय है। पूजा-अर्चना के बाद साधु और गरीबों को दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें