फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स की टक्कर से वृद्धा की मौत, दो पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड स्थित गांव असरौली के पास शनिवार रात मैक्स की टक्कर से 60 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। उसके दो पुत्र घायल हुए हैं। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव लोया बादशाहपुर निवासी सुवेदा देवी (60) पत्नी सुरेंद्र सिंह गांव नगला केवल में एक किराए के मकान में रहती थीं। उनके पुत्र सोनू (15) ने बताया कि बड़ा भाई प्रदीप कासगंज रोड स्थित एक वाहन धुलाई केंद्र पर मजदूरी करता है।
विज्ञापन

प्रदीप हर रोज शाम सात बजे तक घर आ जाता था, लेकिन शनिवार को 8.30 बजे तक नहीं आया। इस पर मां को चिंता हुई और मुझे व छोटे भाई मोनू को साथ लेकर भाई की तलाश में कासगंज रोड पर पैदल जाने लगीं। तभी मैक्स ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में हम तीनों को चोटें आईं। मां गंभीर रूप से घायल हुई। जिला अस्पताल से बाहर ले जाने की सलाह दी। एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां उपचार के दौरान रात करीब दो बजे मौत हो गई।
बाइकों की भिड़ंत में दो महिलाओं समेंत तीन घायल
थाना व कस्बा मिरहची के पास रविवार दोपहर करीब एक बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें बृजेश कुमार, इसकी पत्नी भावना देवी निवासी रामपुर थाना व जिला फिरोजाबाद व दूसरी बाइक पर सवार अनीता देवी पत्नी कमलेश कुमार निवासी आलमपुर थाना मिरहची घायल हो गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से अनीता को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें