फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भिजवाने का बदला लेने के लिए दी थी हत्या करने की सुपारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जेल भिजवाने का बदला लेने के लिए हत्या करने की सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कई राज खोले हैं। उसने हत्या कराने के लिए दो लाख रुपये की सुपारी देने की बात कबूली। हालांकि युवक बदमाशों के चंगुल से किसी तरह छूटकर भाग गया था।
विज्ञापन

सीओ सिटी राजकुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में बताया कि थाना निधौलीकलां क्षेत्र स्थित गांव सौरखा पंप के पास विजय यादव निवासी प्रेम नगर जलेसर को विगत 12 जुलाई को बंधक बनाकर कार लूट ली गई थी। मामले में मुख्य आरोपी शरद कुमार निवासी मुकुटपुर थाना सकरौली फरार था।
गिरफ्तारी के बाद उसने बताया कि वह विजय के मोहल्ला में ही रहता है। विजय के एक दोस्त की भतीजी के साथ शरद ने छेड़छाड़ कर दी थी। इस मामले में उसे जेल जाना पड़ा था। विजय पर जेल भिजवाने का आरोप लगाकर शरद कुमार फैसला करने का दबाव बना रहा था। वहीं शरद पर विजय के एक लाख रुपये उधार थे। इन सब बातों को लेकर शरद ने अपहरण कर हत्या करने के लिए बदमाशों को दो लाख रुपये की सुपारी दी।
विज्ञापन

योजना के तहत विजय की कार 12 जुलाई को बर्थडे पार्टी में जाने के लिए बुक कराई गई। मारहरा के पास विजय को बंधक बना लिया गया और बदमाशों ने कार को कब्जे में कर लिया। कार में डीजल कम होने की वजह से सौरखा पंप पर बदमाशों ने डीजल डलवाया और विजय शीशा तोड़कर भागने में सफल रहा था। सीओ सिटी ने बताया कि हत्या के लिए सुपारी लेने वाले रंजीत यादव उर्फ राज निवासी अहरमई थाना निधौली कलां, सुखदेव उर्फ लाला निवासी रूपसपुुर, नरेंद्र उर्फ मोदी निवासी नगला गुमानी थाना अवागढ़ और अविनाश उर्फ अक्कू निवासी लालपुर थाना निधौली कलां को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें