फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जुमे की नमाज पर कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 11 Apr 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर पैदल मार्च करते एएसपी राजकुमार सिं‍ह, सीओ सिटी अमि - फोटो : शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर पैदल मार्च करते एएसपी राजकुमार सिं‍ह, सीओ सिटी अमित कुमार राय व अन्य पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
एटा। वक्फ संशोधित बिल लागू होने के बाद जुमे की नमाज पर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। एएसपी ने शहर में भ्रमण किया। संवेदनशील स्थानों पर घूमते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ सिटी और कोतवाली नगर प्रभारी सहित पुलिस बल भी उनके साथ रहा।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में पैदल मार्च किया गया। शहर के सभी प्रमुख और संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया। यहां पर लोगों से वार्ता करते हुए शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था को देखते हुए जामा मस्जिद, जीटी रोड व अन्य स्थानों पर घूमते हुए लोगों से शांतिपूर्वक नमाज अदा करने की अपील की।

इसके अलावा सभी दुकानदारों और व्यापारी बंधुओं से अपने मकान व प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा। तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए। सीओ सिटी अमित कुमार राय और कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सहित काफी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें