फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बीमारी से परेशान व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

Fri, 11 Apr 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट के गांव मुबारकपुर में एक व्यक्ति ने बीमारी से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए। इसके अलावा महिला सहित दो अन्य लोगों ने भी विषाक्त पदार्थ निगल लिया। उपचार के बाद सेहत में सुधार होने पर परिजन घर ले गए।
विज्ञापन

गांव मुबारकपुर निवासी प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि गांव के राजपाल सिंह (55) शराब का सेवन करते थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी से तंग आकर बृहस्पतिवार की देर शाम घर पर ही विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उपचार के दौरान राजपाल की मौत हो गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। बताया कि शराब की लत के चलते राजपाल ने अपनी काफी संपत्ति भी बेच दी थी।
कोतवाली देहात के गांव अंबरपुर में घर पर कहासुनी होने के बाद रामेश्वर सिंह ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां से उपचार के बाद सेहत में सुधार हुआ तो घर ले गए। इसी थाने के गांव दूल्हापुर निवासी अंजली ने घर पर कहासुनी के बाद गुस्से में आकर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें