फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश विसर्जन के दौरान तीन युवक नहर में डूबे, एक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित गांव सुन्ना स्थित गंग नहर पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे श्रीमद्भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन करते समय तीन युवक डूब गए। दो युवकों को किसी तरह से बचा लिया गया। एक युवक काफी प्रयास के बाद भी नहीं मिला, लापता की तलाश जारी है।
विज्ञापन

गांव ककरावली निवासी घनश्याम सिंह का 19 वर्षीय पुत्र कृपाशंकर नहर में डूबने से लापता है। इसकी तलाश में स्थानीय गोताखोरों के अलावा पीएसी जवानों की टीम को भी लगाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सार्वजनिक तौर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। इसके कलश विसर्जन को हजारा (गंग) नहर में बृहस्पतिवार को काफी संख्या में लोग गए थे। यहां पर गांव का ही कृपाशंकर पुत्र घनश्याम, अंकित और कृपाशंकर पुत्र महाराज सिंह निवासी नगला पूसा डूब गए।
महाराज सिंह के पुत्र कृपाशंकर और अंकित को ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन घनश्याम के पुत्र का पता नहीं चला सका। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। प्रभारी निरीक्षक बेगराम सिंह ने बताया कि कलश विसर्जन के दौरान तीन युवक डूब गए थे। दो को ग्रामीणों ने निकाल लिया एक लापता है। इसकी तलाश में पीएसी के जवान और स्थानीय गोतखोर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह में चार की डूबकर मौत
एक सप्ताह के अंदर चार लोगों की नदी और नहर में डूबकर मौत हो चुकी है। आगरा शहर के मोहल्ला नुनहाई प्रकाश नगर निवासी यूनुस, इसके पुत्र फैजान और भतीजे की अतरंजीखेड़ा के पास काली नदी में डूबने से 14 अक्तूबर को मौत हो गई थी। जबकि मिरहची क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी अभिषेक की जान मूर्ति विसर्जन के दौरान गांव साउसपुर के पास डूबने से चली गई। बृहस्पतिवार को पांचवां युवक डूबकर लापता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें