फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव सिंहपुर के पास बुधवार रात करीब दो बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने सड़क किनारे पड़े युवक को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के ही गांव मनसुखपुर निवासी अरविंद कुमार (35) पुत्र पन्नालाल की मौत हुई है। पिता का कहना है कि अरविंद अपने दोस्त रिंकू निवासी गांव लोकसपुर के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर बुधवार शाम करीब छह बजे कस्बा व थाना पाढ़म फिरोजाबाद नेजा (झंडा) चढ़ाने गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस का फोन हमारे पास आया और हादसे में मौत होने की खबर दी गई। इसके अलावा कोतवाली देहात क्षेत्र में निधौली कलां रोड स्थित गांव नगला केवल के पास बुधवार देरशाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजू पुत्र अमर सिंह निवासी खेतूपुरा थाना जैथरा घायल हो गया। वहीं अन्य हादसे में विकास कुमार निवासी नगला हरू कोतवाली देहात घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें