फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार तीन राजस्वकर्मी घायल

Sun, 29 Mar 2026 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार तीन राजस्व कर्मचारी के घायल होने पर तहसील परिसर में हलचल पैदा हो गई। खबर पर एसडीएम जगमोहन गुप्ता, तहसीलदार संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। हादसे में घायल दो कर्मचारियों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन



जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला बलू के पास हुए हादसे में राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार, लेखपाल अनिल गौतम एवं इंद्रजीत कुमार घायल हुए हैं। तीन राजस्वकर्मी शनिवार की सुबह क्षेत्र में एक खेत की पैमाइश करने गए थे। इंद्रजीत कार चला रहे थे, काम से लौटते समय नगला बलू के पास सीमेंट से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार टकरा गई। टकराते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया, मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने 112 डायल पुलिस को सूचना कर घायल तीनों लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में कार थाने खड़ा कराकर चालक की तलाश की जा रही है।



सड़क हादसों में छह लोग घायल, भर्ती
एटा। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती किया गया।

थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चिलासनी निवासी मंजू, अमृता, भारती शुक्रवार की शाम को हीरापुर से भंडारा खाकर ईरिक्शा से लौट रही थी। सकीट सड़क स्थित कोल्ड स्टोर के पास एक बाइक सवार ने ईरिक्शा में टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वहीं थाना मलावन क्षेत्र के हरचंदपुर निवासी अंजलि शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे नर्सिंग का पेपर देकर स्कूटी से घर लौट रही थी। तभी सेंथरी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं नगला पचेई निवासी कुंवरपाल, नबादा निवासी विशेष सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें