फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Sun, 29 Mar 2026 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के दाउदगंज के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इमरजेंसी से आगरा के लिए रेफर किया गया। शुक्रवार शाम को आगरा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


थाना अलीगंज क्षेत्र के झकरई निवासी ब्रजकिशोर (49) बाइक से 17 मार्च की शाम करीब पांच बजे बाजार की खरीदारी कर गांव लौट रहे थे। वह अलीगंज से एक किलोमीटर दूर दाउदगंज के पास पहुंचे ही थी। पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया। इमरजेंसी में भी चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद आगरा रेफर कर दिया। आगरा के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। अलीगंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें