फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम करेगी कर्मचारियों की बहाली व स्थानांतरण की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय में पिछले माह तत्कालीन डीपीआरओ ने तबादले के बाद 14 दिन में 17 कर्मचारियों को स्थानांतरित व बहाल कर दिया। एक नियुक्ति भी कर डाली। संदिग्ध तरीके से की गई बहाली, स्थानांतरण व नियुक्ति की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है।
विज्ञापन

तत्कालीन डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी को शासन से मुरादाबाद स्थानांतरण का आदेश आने के बाद कुछ दिनों के लिए रिलीव नहीं किया गया। इस बीच 14 दिन में उन्होंने 14 सफाई कर्मचारियों के स्थानांतरण कर दिए। साथ ही एक कर्मचारी की नई नियुक्त भी कर दी। वहीं दो ग्राम पंचायत सचिवों के स्थानांतरण और एक सचिव की बहाली कर दी। मामला गरमाने के बाद मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने तीन सदस्यी समिति बनाकर जांच के निर्देश दिए हैं।
स्थानांतरण निरस्त करने के लिए डीएम को भेजी फाइल
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने बताया कि एक सचिव शैलेंद्र कुमार का स्थानांतरण निधौली कलां में किया गया है। उसका स्थानांतरण निरस्त करने के लिए पत्रावली जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल को भेज दी गई है।
विज्ञापन

अनाधिकृत रूप से चहेते कर्मचारियों को दिए प्रशस्तिपत्र
तत्कालीन डीपीआरओ अपने स्थानांतरण के बाद मुरादाबाद जाते-जाते कार्यालय में संबद्ध सफाई कर्मचारियों को अनाधिकृत रूप से प्रशस्तिपत्र दे गए। नाम न खोलने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि दस से अधिक कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र दिए गए। जबकि गांवों में तैनात मेहनत करने वाले सफाई कर्मचारियों का इस सूची में नाम तक नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें