फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटा की नुमाइश नहीं लगी अच्छी तो अलीगढ़ पहुंचीं तीन सहेलियां

Wed, 04 Feb 2026 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी पर परिजन पुलिस के सहयोग से सकुशल साथ लेकर आए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। शहर के एक मोहल्ला निवासी तीन सहेलियां अलीगढ़ नुमाइश देखने पहुंच गईं। जानकारी पर परिजन पुलिस के सहयोग से उनको सकुशल लेकर आए हैं।
कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी तीन सहेलियां 31 दिसंबर को एटा महोत्सव देखने गई थी और यहां से वह लापता हो गईं। इसके बाद परिजन ने दो दिन तक ढूंढा मगर पता नहीं लगा। 1 फरवरी को कोतवाली नगर में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस के सहयोग से खोजबीन शुरू की गई तो बुधवार को तीनों सहेलियां अलीगढ़ नुमाइश मैदान में घूमती मिलीं।
विज्ञापन

परिजन के पूछने पर बताया कि नुमाइश देखने के लिए आए थे। मोबाइल फोन न होने की वजह से घर पर सूचना नहीं दे सके। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि तीनों किशोरियों को सकुशल खोजर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें