फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बरात में जाते समय बाइक फिसलने से तीन दोस्त हुए घायल, हालत नाजुक

Wed, 19 Feb 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। एक बाइक पर सवार होकर बारात में जा रहे तीन दोस्त बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां से हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं, इनमें से भी एक को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा निधौली कलां निवासी बबलू ने बताया कि भाई विक्रम अपने दोस्त विशाल और लखन के साथ बरात में शामिल होने एटा शहर जा रहा था। जैसे ही निधौली कलां मार्ग पर मंडप लॉज के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। जिसकी वजह से विशाल, विक्रम और लखन तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया।
इसके अलावा अन्य सड़क दुर्घटनाओं में कस्बा व थाना जैथरा निवासी आफताब, कोतवाली नगर के कांशीराम कॉलोनी निवासी सचिन, अलीगढ़ निवासी सोनू, ककरावली निवासी हरदौल और निधौली कलां कस्बा निवासी संजीव घायल हुए हैं। इनमें से संजीव और हरदौल को आगरा रेफर किया गया है, शेष का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें