फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सर्वे में लापरवाही पर 4 पंचायत सचिवों को चेतावनी

Wed, 19 Feb 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज ब्लॉक कार्यालय में बैठक के दौरान निर्देश देते बीडीओ गोपाल गोयल।  - फोटो : अलीगंज ब्लॉक कार्यालय में बैठक के दौरान निर्देश देते बीडीओ गोपाल गोयल।
विज्ञापन
एटा। अलीगंज ब्लॉक कार्यालय में एबीएसए और पंचायत सचिवों के साथ बुधवार को बीडीओ गोपाल गोयल ने समीक्षा बैठक की। पीएम आवास योजना के सर्वे में लापरवाही पर चार पंचायत सचिवों को चेतावनी दी। साथ ही एबीएसए को विद्यालय के अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आवासीय योजना पर केंद्रित रही समीक्षा बैठक में पंचायत सचिवों से सर्वे की जानकारी ली गई। अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा कराने को कहा गया। जीरो पाॅवर्टी के सर्वे में रिजेक्ट किए गए फोटो फिर अपलोड कराने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों के फर्श, बाउंड्री, टाइल्स आदि कार्य की भी समीक्षा की गई। विद्यालयों के निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने को एबीएसए से कहा गया। एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार, एडीओ आईएसबी चंद्रपाल, एबीएसए एचके सिंह सहित क्षेत्र के सभी सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें