फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में दहशत फैलाने को ऑर्डर लेकर असलाह बनाने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दहशत फैलाने के लिए असलहों को ऑर्डर बनाने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बड़ी संख्या में उपकरण व बने-अधबने असलहों को बरामद किया है। तस्करों ने पूछताछ में असलहा खरीदारों के नामों का भी खुलासा किया है, इनकी पुलिस तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में वार्ता के दौरान बताया कि थाना जलेसर प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी करके बृहस्पतिवार की देर शाम गांव सिमराऊ निवासी राजेंद्र उर्फ पप्पू के खेत पर लगी सबमर्सिबल की कोठरी पर छापा मारा। यहां से राजेंद्र, होडल सिंह निवासी बिजौरी थाना कोतवाली देहात और हरवीर सिंह निवासी नगला बबलू थाना जलेसर को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक तमंचा बना, दो अधबने और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
एएसपी ने बताया है कि आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि चुनाव में दहशत फैलाने के लिए ऑर्डर आ रहे हैं और ऑर्डर पर ही असलहों को तैयार किया जा रहा है। असलहों की मांग बढ़ने के साथ ही देशी तमंचा की कीमत छह हजार तक पहुंच गई है। तस्कारों ने असलहा खरीदने वालों के नाम भी बताए हैं, उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। तीनों असलहा तस्करों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें